फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अस्पतालों में लटका ताला, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरारी व दरौरा करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। जहानगंज पीएचसी में चिकित्सक न पहुंचने से ओपीडी बंद चल रही है। यहां दो दिन से वैक्सीनेशन भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र दरौरा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लटका था। परिसर में काफी बड़ी घास खड़ी है। गांव के प्रियेश ने बताया कि पीएचसी सात दिनों से बंद है। गांव पेरी गढ़िया, नवादा, पूरनपुर, सिंधौली व समदपुर सहित कई गांव के मरीज अस्पताल इलाज को आते हैं लेकिन मायूस लौट जाते हैं। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरारी में भी एक हफ्ते से ताला लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि ईशापुर, भड़ौसा, अलाउद्दीनपुर, सदरियापुर व अन्य गांव के लोग बिना इलाज बैरंग लौट जाते हैं। दोनों ही जगह काफी समय से वैक्सीनेशन कार्य भी लटका है।
इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज में शुक्रवार सुबह 11 बजे चिकित्सक कक्ष पर ताला लगा था। ओपीडी बंद थी। पीएचसी पहुंचे मरीज चिकित्सक कक्ष बंद देख वापस चले गए। यहां भी दो दिन से वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। स्टाफ नर्स शशि ने बताया कि दो दिन से यहां सीएचसी से वैक्सीन ही नहीं आ रही है। फार्मासिस्ट दिनेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में छह मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. वशिष्ट कटियार अनुपस्थित रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री से पीएचसी बंद होने के संबंध में बात करने का प्रयास किया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि प्लानिंग के अनुसार टीकाकरण कराया जा रहा है। जहानगंज, जरारी व दरौरा पीएचसी पर टीकाकरण शुक्रवार को प्लान में शामिल नहीं था। पीएचसी बंद होने के संदर्भ में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें