फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, 44 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 44 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें तीन कलक्ट्रेट कर्मी भी शामिल हैं। वहीं दो महिलाओं सहित चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 10053 पहुंच गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी निवासी वृद्ध, सिविल लाइन के दो अधेड़, आफीसर कालोनी निवासी महिला, लोहिया कैंपस निवासी दो स्वास्थ्य कर्मी व अताईपुर के सात लोगों सहित शहर व बढ़पुर क्षेत्र के 37 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके अलावा कमालगंज व राजेपुर क्षेत्र के तीन-तीन व शमसाबाद के भरतनगर निवासी वृद्ध संक्रमित हुआ है।
वहीं बेवर रोड भोलेपुर निवासी एक व्यक्ति (43) की कन्नौज मेडिकल कालेज, महिला(45) की सैफई, सरह निवासी युवक की लखनऊ व एक 54 वर्षीय महिला की एमएच हास्पिटल बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। संक्रमितों में अब तक 9252 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 149 मरीज जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 656 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें