फर्रुखाबाद। प्रवक्ता व सहायक अध्यापक पद पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में तैनात हुए 46 शिक्षकों को अभिलेख सत्यापन कार्य पूरा न होने से वेतन नहीं मिल रहा है। शासन के आदेश पर शपथपत्र लेकर वेतन दिए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एपी सिंह ने नवनियुक्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को वेतन भुगतान के लिए शपथपत्र भरकर कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है। ताकि वेतन भुगतान किया जा सके।(संवाद)