फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार घटी, 21 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लंबे समय बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में कमी आई है। गुरुवार को मिली जांच रिपोर्ट के बाद जिले के लिए यह राहत भरी खबर है। जांच रिपोर्ट में 6 वृद्धों सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले जबकि एक अधेड़ की मौत हो गई। जिले में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 9885 पहुंच गई है। इनमें 8844 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 142 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 900 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में गुरुवार को सबसे कम 21 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि जिले में 1600 लक्ष्य के अनुसार स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग नहीं कर रहा है। औसतन करीब 900 से 1200 नमूने रोज लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार तीन संक्रमित वृद्धों का जिले के बाहर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
वहीं फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी अधेड़(53) का बरेली स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां बुधवार को जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें