अमृतपुर। बेमौसम बारिश से सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। जगह न होने से खुले में रखे गेहूं को भीगने से बचाने के लिए पॉलिथीन डाली गई है। तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए 15 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
यहां दो दिन से खरीद नहीं हो पा रही है। आलू संघ गेहूं क्रय केंद्र राजेपुर, साधन सहकारी समिति पिथानापुर, हरसिंहपुर गहलावर, गांधी कुतुलूपुर, हाटशाखा राजेपुर आदि केंद्रों पर मौसम खराब होने व बूंदा बांदी होने से गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है।
हॉट शाखा केंद्र राजेपुर, साधन सहकारी समिति कुतलूपुर में जगह न होने से गेहूं के बोरे खुले में रखे हैं। बरसात से गेहूं को भीगने से बचाने के लिए केंद्र प्रभारियों ने पॉलिथीन डाली है।