फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू सुबह बना मजाक, दोपहर में असर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना कर्फ्यू का शहर में मजाक बना हुआ। सुबह के वक्त तो सामान्य दिनों की तरह ही लगता है। सड़कों पर भीड़ से कई भार जाम से हालात बन जाते हैं। बाद में पुलिस हरकत में आती है तो दुकानें बंद हो जाती हैं।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू लगे 15 दिन बीत चुके हैं। सरकार की मंशा कोरोना संक्रमण को कम करना है, मगर स्थानीय प्रशासन इसे सख्ती से लागू कराने में नाकाम है। सुबह 11 बजे तक कुछ दुकानें खोलने के आदेश हैं। इसकी आड़ में फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के बाजार में रेडीमेड, जनरल स्टोर, कपड़े, रेस्टोरेंट तक खुल रहे हैं। न दुकानदार को खौफ और न ही खरीददार को। रविवार के दिन भी तिकोना, चौक, घुमना, लालसराय, भोलेपुर, फतेहगढ़ में तमाम दुकानें खुलती हैं और और बंद होती रहीं। तहसील तिराहा और तिकोना के पास कई दुकानों पर दिन भर सामान की बिक्री होती है। इसे पुलिस भी नहीं रोक पा रही है।
मोहल्लों की दुकानों का दिन भर खुलने पर अंकुश लगाने के एसपी के आदेश के बावजूद अंकुश नहीं लग पा रहा है। लिंजीगंज की गलियों में बनी गोदामों पर कभी भी सामान खरीदा जा सकता है। यही नहीं खटकपुरा इज्जत खां में सामान्य दिनों की तरह दुकानें खुलती हैं। एसपी ने इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें