फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रूनेट जांच में लोहिया अस्पताल के सीएमएस संक्रमित, सील हुई इमरजेंसी

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी को किया गया सील। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रूनेट मशीन से हुई दूसरी स्टेज की जांच में डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह केे कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। वह अस्पताल के डाक्टर, कर्मचारियों, मरीजों के संपर्क में रहे। कई सरकारी बैठकों में भी हिस्सा लिया। कई डाक्टरों, कर्मियों के नमूने लिए गए हैं। इमरजेंसी को फिर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस का नमूना लेकर गुरुवार को ट्रूनेट मशीन से जांचा गया। इसमें दोनों स्टेज में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। क्योंकि सीएमएस पूरे अस्पताल के सभी वार्डों, डाक्टरों, दफ्तर के कर्मियों समेत तमाम मरीजों के संपर्क में रहे। यही नहीं उन्होंने दो-तीन प्रशासनिक मीटिंगों में भी हिस्सा लिया। वहां भी अफसरों के संपर्क में रहे। सीएमएस की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही संपर्क में आए स्टाफ की सूची बननी शुरू हो गई।
लोहिया अस्पताल के ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी छह बार नमूना दे चुके हैं। उनकी हर बार रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वह शुक्रवार को फिर नमूना देंगे। उन्होंने बताया कि संक्रमण के दौर में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और मास्क का हर वक्त प्रयोग करें।
विज्ञापन

सीएमएस डा. एसपी सिंह की ट्रूनेट से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब वह शुक्रवार सुबह लिंजीगंज अस्पताल की चिकित्सा टीम से एंटीजन टेस्ट करवाएंगे। उसकी रिपोर्ट के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएमएस पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित हैं। लिहाजा उनके साथ उनकी पत्नी डा. सरोज बाला भी जाएंगी।
शासन की गाइड लाइन के अनुसार पॉजिटिव आने पर मरीज का दफ्तर 24 घंटे को सील किया जाता है। सीएमएस तो पूरे अस्पताल में घूमते रहे। सीएमएस ने बताया कि अब डा. वीके दुबे काम देखेंगे। जैसा नियम होगा, उसका वही अनुपालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें