फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटों व सिपाही सहित 11 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला मुख्यालय पर रविवार रात आई जांच रिपोर्ट में मां-बेटों व पुलिस कर्मी सहित 11 लोग और संक्रमित मिले हैं। इससे शहर कोतवाली में संक्रमित सिपाहियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। एक दीवान की मौत हो चुकी है। इससे पुलिस महकमे में कोरोना का खौफ और बढ़ गया। वहीं जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 155 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी एक युवक की पत्नी व दो पुत्रों को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया। इस पर युवक ने उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में दिखाया। दो दिन पूर्व तीनों का कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। इसमें महिला, उसके 14 व 8 वर्षीय दोनों बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
बताया गया कि युवक का छोटा भाई जो बीएसएफ जवान है बंगाल से 25 जून को घर आया है। इसके अलावा मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का युवक भी कोरोना संक्रमित मिला। शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी युवक (37), लिंजीगंज निवासी युवक (32), फतेहगढ़ के मोहल्ला छावनी निवासी युवक (42) संक्रमित मिला।
विज्ञापन

वहीं लालगेट निवासी एक चिकित्सक के चार दिन पूर्व संक्रमित होने की पुष्टि के बाद परिवार के लोगों का नमूना लिया गया। इसमें डाक्टर का भतीजा (22), उसकी मां व एक 50 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा शहर कोतवाली का एक और सिपाही कोरोना संक्रमित निकला।
यह सिपाही अन्य साथियों के साथ किराये के कमरे में रहता है। एंबुलेंस से सभी मरीजों को एल-1 अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इससे जनपद में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 155 हो गई है। इनमें 87 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। अभी 62 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें