फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी, पेशकार, पीआरओ समेत पचास पुलिसकर्मियों के लिए गए नमूने

विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा का नमूना लेती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसपी, पीआरओ, पेशकार समेत पचास पुलिसकर्मियों के नमूने लिए। एसओजी प्रभारी समेत बीस पुलिसकर्मी नमूना किट खत्म होने से बैरंग लौट गए। टीम मंगलवार को बचे हुए लोगों के नमूने लेगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के सात पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा है। कोतवाली के दीवान की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस लाइन पहुंची। एसपी के कार्यालय के बाहर नमूना लेने के लिए एंबुलेंस खड़ी कर दी गई।
एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने कक्ष से बाहर आकर नमूना दिया। इसके बाद एसपी के पेशकार जय प्रकाश, पीआरओ राम बाबू पटेल, खुफिया विभाग की इंस्पेक्टर समेत पचास पुलिसकर्मियों के नमूने लिए गए। एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम व महिला सहायता प्रकोष्ठ की पांच महिला सिपाही व अन्य अनुभाग के पुलिसकर्मी जांच कराने के लिए लाइन में खड़े रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन लोगों को बताया कि पचास किट ही लेकर आए थे। किट खत्म हो गई है। मंगलवार को बाकी लोगों के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें