फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप से इंटर तक सभी विद्यालय 22 तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने इंटर तक के सभी विद्यालय 22 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने कक्षा एक से इंटर तक संचालित मान्यता प्राप्त, अनुदानित, वित्त विहीन व अन्य किसी बोर्ड के सभी विद्यालयों को 22 मार्च तक बंद रखने का आदेश प्रधानाचार्यों को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इनमें जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है वे ड्यूटी करने मूल्यांकन केंद्र पर जरूर जाएंगे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त व अन्य किसी बोर्ड से संचालित होने वाले सभी विद्यालय 22 तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं होनी थीं।
अब वह नहीं होंगी। परीक्षा की नई तारीख निर्धारित की जाएगी। विद्यालयों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए को पोस्टर व बैनर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें