फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छात्रा से दुष्कर्म और धमकी में दोषी करार, सजा पर फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। करीब 10 साल पहले छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) तरुण कुमार सिंह ने दोष सिद्ध किया है। न्यायालय ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप सही पाए, जबकि एससी-एसटी एक्ट के तहत जातिगत द्वेष का आरोप साबित नहीं हो सका। दोषी को न्यायिक हिरासत में लेकर सजा के प्रश्न पर सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की एक महिला ने 26 फरवरी 2016 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि कक्षा 12 में पढ़ने वाली उसकी बेटी 25 फरवरी की शाम परीक्षा देकर गुरुगांव देवी मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी मुरारी शर्मा उर्फ कृष्ण मुरारी शर्मा अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसे काली मंदिर के पास से गाड़ी में डालकर ले गया। दोनों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे चिलसरा रोड के पास छोड़ दिया। पुलिस ने मुरारी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने साक्ष्यों के मूल्यांकन के बाद मुरारी शर्मा को दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें