फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संविदा बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-14, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय भोलेपुर में विरोध प्रदर्शन करते संविदा बिज - फोटो : 1
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला निविदा-संविदा कर्मचारी संघ की ओर से बिजलीघर भोलेपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों की मांग थी कि हटाए गए कर्मचारियों को वापस रखा जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामकिशन के नेतृत्व में संविदा व आउटसोर्सिंग बिजली कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय भोलेपुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना था कि मार्च 2023 में विभाग ने कई आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटा दिया गया था। सरकार ने इन्हें वापस लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक यह हुआ नहीं है। उन्होंने मांग की कि हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय 18 हजार रुपये किया जाए।
इसके साथ ही अन्य मांगें भी रखीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगें न माने जाने पर प्रांतीय नेतृत्व 26 नवंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि जिले से भी पदाधिकारी इसमें पहुंचें। उधर, तीन घंटे तक जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया तो कर्मचारी चले गए। उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संगठन मंत्री आर्यन सिंह, महामंत्री विष्णु सिंह, राजन शाक्य व सचिन वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें