फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ठेकेदार की मौत

Thu, 02 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बहन के घर से दोस्तों के साथ लौट रहे ठेकेदार की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लगुनावारी निवासी वीरेंद्र सिंह (30) घरों में पीओपी करने की ठेकेदारी करता था।

बुधवार की सुबह वह नवाबगंज थाने के गांव जनैया सठैया निवासी अजीत (21), रोहित (18) को साथ लेकर बाइक से मैनपुरी जिले के भोगांव थाने के गांव वरौली में बहन सीमा देवी के घर गया था। वहां से रात करीब 9:30 बजे घर लौट रहा था। बाइक को वीरेंद्र चला रहा था।


पखना तिराहे के पास पहुंचते ही मोहम्मदाबाद की ओर से जा रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वीरेंद्र सिंह, अजीत और रोहित शाक्य घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों ने दूसरे वाहन से लोहिया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। रोहित का पैर टूटा है। बाइक चलाते समय वीरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जो मौत का कारण बनीं। इसकी जानकारी मिलने पर वृद्ध मां कृष्णा देवी, पत्नी मीना देवी पुत्रों के साथ लोहिया अस्पताल आई।
विज्ञापन


मृतक के भाई श्रीपाल ने बताय कि वह तीन भाई है। वीरेंद्र मझला भाई था। उसके दो बच्चे अभय (2) व माधौ (1) हैं। मेरापुर के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें