फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिलावल-बघार मार्ग पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
अंडरपास निर्माण को लगी मशीनें। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ट्रेन निकलते समय फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने को रेलवे सभी क्रॉसिंगों पर अंडरपास बनाने में जुटी है। ढिलावल-बघार मार्ग स्थित क्रॉसिंग बंद कर दी गई है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल छोटे-बड़े वाहनों को 27 जनवरी तक बंद रखा जाएगा। इसके बाद वाहनों को एप्रोच रोड से गुजारने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

अंडरपास बनाने के लिए रेलवे ने 21 जनवरी से ब्लाक ले रखा है। 27 जनवरी तक यह मार्ग बंद कर दिया गया है। बावजूद इसके दोपहिया वाहन ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे हैं। रेलवे ने फाटक संख्या 86सी पर आरसीसी बाक्स उठाकर साइड में करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन-तीन सौ टन की दो क्रेनें लगाई गई हैं।
खुदाई के लिए भी दो जेसीबी लगी हैं। उत्तर मध्य रेलवे फिरोजाबाद के सेक्शन इंजीनियर रेलपथ यूवी सिंह यादव ने बताया कि 28 जनवरी से छोटे चौपहिया वाहनों को निकालने की व्यवस्था कर दी जाएगी। अंडरपास का निर्माण 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। फिलहाल काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नहीं लगा निर्देश बोर्ड, पास तक पहुंच जाते वाहन
रेलवे ने ढिलावल के पास कोई निर्देश संबंधी बोर्ड नहीं लगाया है, इससे दोपहिया वाहनों को देखकर चौपहिया चालक भी क्रासिंग तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद काफी दिक्कतों के बीच कारों को मोड़कर वापस आते हैं। इससे लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें