फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के पास गांव विजाधरपुर में बनने वाले 33 केवी उपकेंद्र का शनिवार को भूमि पूजन किया। उपकेंद्र के बनने से करीब 12 से ज्यादा मोहल्लों व गांवों को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।
शनिवार को मुख्य अतिथि सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी व अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने पूजन किया। एसई ने बताया कि सेंट्रल जेल पावर हाउस में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस उपकेंद्र से कोल्ड फीडर, जेल फीडर, सातनपुर व बनखड़िया फीडर संचालित किए जाएंगे।
अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि विजाधरपुर, धंसुआ, रंपुरा, निनौआ, पपियापुर, सातनपुर, नारायणपुर, भाऊपुर, कलान नगला, टिकुरियन नगला, अर्जुन नगला, कीरतपुर, फतेहगढ़, कुटरा, बनखड़िया व सातनपुर आदि गांवों व मोहल्लों को लाभ मिलेगा। एक्सईएन ग्रामीण सुनील कुमार, ठेकेदार व प्रधान पति भोला यादव आदि मौजूद रहे।