फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों की कनेक्टिविटी फेल होने से यात्रियों की लगी लाइन।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में रेलवे इस वक्त बीएसएनएल की कनेक्टिविटी से काम कर रहा है। डीआरएम के निर्देश पर रेलवे ने अपनी कनेक्टिविटी शुरू करने की कवायद शुरू की है। इसके चलते सोमवार को दिन में कई बार नेटवर्क चला गया। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ स्टेशनों के आरक्षण, ईटीवीएम के अलावा निजी टिकट काउंटर भी बंद हो गए। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण सिस्टम पूरी तरह इंटरनेट कनेक्टिविटी पर आधारित है। रविवार सुबह 7.45 बजे कनेक्टिविटी जाने से आरक्षण, ईटीवीएम और निजी टिकट वितरण काउंटरों पर काम ठप हो गया। एक सामान्य टिकट काउंटर ही चलता रहा। इससे काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं।
करीब दो घंटे बाद पौने 10 बजे कनेक्टिविटी आ गई। इसके बाद 10-20 मिनट के लिए आती-जाती रही। पौने दो बजे कनेक्टिविटी ने फिर धोखा दे दिया। ृकरीब आधा घंटे बाद आई। शाम तक चली इस समस्या से यात्रियों के साथ विभागीय लोग भी परेशान रहे।
रेलवे स्टेशन पर इस वक्त बीएसएनएल की कनेक्टिविटी से काम हो रहा है। पिछले दिनों निरीक्षण को आए डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने विभागीय कनेक्टिविटी शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद ही रेलवे की तकनीकी टीम ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
सुबह करीब दो घंटे दिक्कत रही। दिन में कई बार कनेक्टविटी आती-जाती रही। रेलवे अपनी कनेक्टविटी शुरू करने के प्रयास में है। तकनीकी टीम काम कर रही है। इसीलिए दिक्कत आ रही है। -सीएस पटेल, वाणिज्य अधीक्षक, फर्रुखाबाद