फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Fri, 17 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल पर रोक लगाने और किसानों को वाजिब मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने ब्लाक राजेपुर में पदयात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


गांव गंधिया स्थित हनुमान मंदिर से कांग्रेसियों ने प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की। गांव में घूमते हुए पदयात्रा राजेपुर तिराहे पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल अगर पास हो गया तो किसानों को बहुत नुकसान होगा। भूमि अधिग्रहण बिल का कांग्रेस विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसल का सही सर्वे नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुआवजे के नाम पर 63-63 रुपये की चेकें देकर किसानों से मजाक किया जा रहा है। महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि अन्नदाता खुद भूखों मरने की कगार पर पहुंच गया है पर केंद्र और प्रदेश सरकार चुप्पी साधे है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्रनाथ कटियार, ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, अजय दीक्षित, ब्रजेश तिवारी, संदीप कुमार, शैतान सिंह, सप्पू सिंह, अजय कुमार और नन्हकू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें