फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पर एनसीआर लिखने पर कांग्रेसियों ने थाना घेरा

विज्ञापन
राजेपुर थाने का घेराव करते कांग्रेस नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर। जिला कोषाध्यक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज होने से नाराज कांग्रेसियों ने शनिवार को राजेपुर थाने का घेराव किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर बिना जांच कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

गांव कमालुद्दीनपुर निवासी संजीव कुमार ने गांव के ही कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष अनीश सिंह उर्फ सोनू, ज्ञानेंद्र उर्फ पिंटू, विपुल, सुरेंद्र सिंह और राजू कश्यप के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि पांच जनवरी की शाम को वह साइकिल से घर जा रहा था। दहलिया में भैरव बाबा मंदिर के पास बोलेरो से आए इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
जिला कोषाध्यक्ष अनीश सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ बिना जांच एनसीआर लिखने की जानकारी हुई तो शनिवार को जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजेपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस वैसे तो तहरीर लेने के बाद जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देती है। जिला कोषाध्यक्ष व अन्य के खिलाफ तहरीर मिलने पर बिना जांच एनसीआर दर्ज कर ली।
जिलाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया और एनसीआर खत्म करने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अरविंद अग्निहोत्री, अनीश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें