फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया याद

Thu, 19 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री डा. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री के आवास पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा और प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। देश को विकास के पथ पर ले जाने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। प्रदेश सचिव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सारा जीवन देश की सेवा में लगाया। उन्होंने देश सेवा को ही धर्म माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री, प्रवक्ता ऋषभ अग्निहोत्री और इमरान अंसारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर क्षितिज मिश्र, नावेद अल्वी, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र नरायन मिश्र, अतुल अग्निहोत्री, राकेश सगर, ब्रजेश कुमार, सुरेशचंद्र दीक्षित और संजू अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें