फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सांसद को सौंपकर समस्याएं निस्तारित कराने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के लालगेट ठंडी सड़क पर एकत्र हुए। कृषि कानूनों के विरोध में यहां से कांग्रेसी प्रदर्शन करते हए आईटीआई चौराहे तक गए। इस दौरान कृषि कानूनों व केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर नमी के नाम पर धान के वजन में कटौती से किसान परेशान है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल पाया है। कांग्रेसी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद के आवास पर पहुंचे। यहां सांसद मुकेश राजपूत ने आवास से बाहर निकलकर उनका ज्ञापन लिया।
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में धान की खरीद एमएसपी पर किए जाने की गारंटी देने, सभी जनपदों में धान क्रय केंद्र खोलने, नमी के नाम पर धान कटौती बंद करने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने, दिल्ली में अपने हक के लिए सड़कों पर पड़े किसानों की वाजिब मांगें मानकर तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान नीतम सचान, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, रमेश कठेरिया, मनोज गंगवार, अजय कटियार, अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, वसीमुज्जमा खान, अरविंद अग्निहोत्री, पूजा वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें