फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस का धरना

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे कांग्रेसी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें पांच मार्च से अब तक बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के सामने धरना स्थल पर दरी बिछाकर बैठ गए। तीन बजे प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी कनिष्क पांडेय के पहुंचने पर प्रदर्शन तेज हो गया। कांग्रेसी हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए थे।
सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर जाकर ज्ञापन लिया। इसमें केंद्र सरकार पर डीजल-पेट्रोल के नाम पर जनता से वसूली, मुनाफाखोरी व लूट का आरोप लगाया गया। उन्होंने कांग्रेस सरकार में डीजल-पेट्रोल के मूल्यों की तुलना करते हुए पांच मार्च से अब तक बढ़े दामों को राष्ट्रपति से वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, अनुपमा शर्मा, कौशलेंद्र सिंह यादव, शुभम तिवारी, राजेश पाठक, ओमप्रकाश बाथम, सत्यम अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें