फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर सराफा कारोबारियों में भ्रम रहा

Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही सर्राफा बाजार बंदी लगातार 18वें दिन रविवार को भी जारी रही। हालांकि बाजार बंदी को लेकर पूरे दिन भ्रामक स्थिति रही। टीवी चैनलों पर बाजार बंदी समाप्त होने की खबर से सर्राफा कारोबारियों भ्रमित रहे। हालांकि सर्राफा कारोबारियों ने दो टूक कहा कि प्रांतीय नेतृत्व की अपील पर बाजार बंदी अनिश्चितकालीन रहेगी।
विज्ञापन


भ्रामक खबरों के बारे में कहा कि सरकार ऐसा भ्रामक प्रचार करके सर्राफा कारोबारियों में फूट डालने का काम करना चाह रही है। श्री सर्राफा कमेटी फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेताओं से बातचीत कर सर्राफा बाजार बंदी के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि बाजार बंदी अनिश्चितकालीन है।  कुछ लोग भ्रामक प्रचार करके बाजार बंदी तुड़वाना चाहतेे हैं।

श्री सर्राफा कमेटी फर्रुखाबाद के अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने बताया उत्तर प्रदेश सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष महेशचंद्र जैन ने निर्देश देते हुए कहा कि अनिश्चित कालीन बाजार बंदी जारी रहेगी। केंद्र सरकार कुछ न्यूज चैनलों व दूसरे यूनियन के लोगों से मिलकर भ्रामक प्रचार कर रही है। आल ओवर इंडिया सर्राफा यूनियन के दिशा-निर्देश न आने तक अनिश्चितकालीन बाजार बंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन


श्री सर्राफा कमेटी फतेहगढ़ के महामंत्री शरद रस्तोगी ने बताया कि देश भर में सर्राफा यूनियन की कई शाखाएं। कुछ शाखाओं के पदाधिकारियों ने बाजार बंदी समाप्त करने की घोषणा कर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। प्रांतीय नेतृत्व की अपील पर बाजार बंदी अनिश्चितकालीन के लिए जारी रहेगी। सर्राफा व्यापारी झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें और एकजुट होकर केंद्र सरकार का विरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें