मोहम्मदाबाद। इटावा बरेली हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता-पुत्र को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक डीसीएम को तेजी से भगा कर ले गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मरहाला निवासी राजीव आठ वर्ष के पुत्र प्रिंस को लेकर जनपद मैनपुरी थाना बेवर में बुआ के बेटी की शादी में शामिल होकर शनिवार को बाइक से वापस आ रहे थे। लगभग 11 बजे जब वह मदनपुर के गांव नगला खान सिंह के सामने पहुंचे। तभी सामने से आ रहे डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
राजीव व पुत्र प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डीसीएम को तेजी से भगा कर ले गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. सनी मिश्रा ने पिता पुत्र की हालत गंभीर देखकर दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने राजीव की बाइक थाने में खड़ी करवा दी। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।