फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छात्राओं ने मतदाताओं को प्रेरित करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के स्वामी रामानंद बालिका इंटर काॅलेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्राओं ने मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया। मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देश पर जनपद में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चल रहा है। अमर उजाला के सहयोग से स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या रीता दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
महिला मतदाता जागरूकता प्रभारी भारती मिश्रा ने सभी छात्राओं, एनसीसी कैडेट, अभिभावकों व शिक्षकों से अपील की कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। लोकतंत्र का अधिकार मतदान करने से ही पता चलता है। इससे हर किसी के लिए मतदान करना गर्व की बात है। लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व है।
विज्ञापन

स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने कहा कि आज मतदान के प्रति लोग बहुत जागरूक हैं, लेकिन अभी और जागरूकता की आवश्यकता है। वैभव सोमवंशी ने 13 मई को बूथ पर जाकर मतदान करने का अनुरोध किया। इसके बाद मतदाता शपथ कराई गई।
पूनम दुबे, संतोष कुमारी, बबली, साधना राठौर, सुनीता दुबे, फरहाना हाशमी, कीर्ति मिश्रा, मोहित सक्सेना, सागर शाक्य, अमित सक्सेना, सृष्टि सक्सेना, मीनाक्षी श्रीवास्तव, शैलेश शुक्ला, अभिषेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेहा में स्वीप कॉर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा और वैभव सोमवंशी ने चुनाव पाठशाला कराई। नीरज शुक्ला ने 13 मई को मतदान के लिए महिला व युवा मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई कि 13 मई को घर, परिवार में कोई भी मतदान करने से न छूटे, उन्हें बूथ पर जाने के लिए प्रेरित करें। मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक जाकिर हुसैन, सरिता मिश्रा, अस्मिता शुक्ला, एसएमसी अध्यक्ष भूरे खान, मो. इस्लाम, अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें