फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता में खेल : 1.41 करोड़ से दो माह पहले बनी सड़क उखड़ी

विज्ञापन
फोटो-15 रामनगर रमन्ना गुलजारबाग से ठाकुरद्वारा मार्ग पर उखड़ी गिट्टी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। धर्मार्थ मार्ग योजना के तहत 1.41 करोड़ रुपये से बनी डेढ़ किमी लंबी सड़क में बड़ा खेल हुआ है। डामरीकरण के दो माह पूरे भी न हुए कि आधे हिस्से में गिट्टी उखड़ गई। यही नहीं 10 से अधिक स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होकर पत्थर तक दिख रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बीबीगंज के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर से रामनगर रमन्ना गुलजारबाग की तरफ नगर पालिका का नाला जाता है। इस नाले से सटकर निकला चकरोड प्राइमरी स्कूल तक जाता है। पिछली साल लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने धर्मार्थ मार्ग योजना के तहत इसे स्वीकृति दे दी। डेढ़ किमी लंबी इस सड़क पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मई में इस सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया था। इससे कई गांवों के लोगों को शहर में आने की सहूलियत हो गई।
मगर विभागीय जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कार्यदायी संस्था ने गुणवत्ता में जमकर मनमानी की। इसी का नतीजा रहा कि रामनगर रमन्ना गुलजारबाग स्कूल से करीब 600 मीटर के बाद सड़क की पतली गिट्टी डामर से अलग होकर बिखर रही है। इसके अलावा आधा किमी से अधिक दूरी तक इस मार्ग पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर बेहद पतली डामर मिक्स लेयर बिछाई गई। गड्ढों के नीचे बड़ी गिट्टी उखड़कर बिखरने लगी है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-
चंद महीने में ही पूरा कर दिया निर्माण

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने एक बोर्ड लगाया है, इसमें स्वीकृत लंबाई 1.500 किमी और लागत 1.41 करोड़ 29 रुपये है। यही नहीं काम प्रारंभ करने की तिथि 17 फरवरी 2026 और समाप्ति की तिथि 16 फरवरी 2027 अंकित है। विभाग ने काम इतनी तेजी से किया कि तीन महीने में ही पूरा हो गया। मिट्टी का अधिक कार्य होने और उस पर छिड़काव के अभाव में गुणवत्ता में दिक्कत बताई जा रही है।


सड़क के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हुआ। नगर पालिका की जेसीबी ने जगह-जगह कूड़ा भरने-उठाने और नाला साफ करने में लापरवाही बरती। इसीलिए करीब 900 मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त कर दी है। उन्होंने नगर पालिका को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

-अशोक कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड

फोटो-15 रामनगर रमन्ना गुलजारबाग से ठाकुरद्वारा मार्ग पर उखड़ी गिट्टी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें