फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के सामने राशन में घटतौली की उठी आवाज

विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद रजनीश गुप्ता, डीएम व एसप? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जिले के नोडल अधिकारी आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रजनीश गुप्ता ने गांव कादरदादपुर सराय का मंगलवार को निरीक्षण किया। ग्रामीणों की चौपाल में लोगों ने राशन वितरण में घटतौली की शिकायत की, तो कोटेदार को बुलाया गया। कोटेदार ने कहा उन्हें गोदाम से ही माल कम मिलता है। इस पर उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मंगलवार सुबह सबसे पहले ग्राम कादरदादपुर सराय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्कूल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया। एक ग्रामीण रास्ते में हैंडपंप के लिए बोरिंग कराते मिला। इस पर रास्ते से हटकर बोरिंग करने को कहा। सड़क पर लगा बिजली का पोल हटाने के निर्देश दिए।
मनरेगा में फंड के बावजूद काम न होने पर ग्राम पंचायत सचिव से डीएम मानवेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई। इसके बाद नोडल अधिकारी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि यहां लोगों के शौचालय तो हैं, लेकिन शौच के लिए बाहर जाते हैं। कुछ ने कहा लोगों ने शौचालय में कंडे भर लिए हैं।
विज्ञापन

इस पर एडीओ को भेजकर चेक कराया गया तो शिकायत सही नहीं मिली। गांव में एक आशा की तैनाती व दूसरी की ट्रेनिंग नहीं होने की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने सीएमओ को आशाओं की जल्द ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। गांव में आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड की स्थित खराब मिली।
ग्रामीणों ने नहर व बंबे में पानी न आने व मृदा परीक्षण कार्ड न मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को इस कार्य को जल्द करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, सीडीओ राजेंद्र पैंसिया, एसडीएम अमित आसेरी, सीएमओ चंद्रशेखर भी थे।
गोल्डन कार्ड वितरण की गति धीमी मिलने पर जताई नाराजगी
कायमगंज। नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता सुबह साढ़े 11 बजे अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी कक्ष देखा, जहां इरजेंसी लिखा था। इसे दुरुस्त कराने को कहा। यहां साफ सफाई के साथ जांच कक्ष, ओपीडी, पर्ची वितरण आदि विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों एवं तीमारदारों से वार्ता कर सुविधाओं के बारे में जानकारी की।
आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड वितरण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने को कहा। इसके बाद अस्पताल के सामने बने मॉडर्न शौचालय का चेयरमैन सुनील चक व ईओ सीमा तोमर के अनुरोध पर फीता काटकर उद्घाटन किया। तहसील कार्यालय पहुंचकर सफाई व्यवस्था देखी।
कार्यालय में अभिलेख देखे। इसमें कुछ पटलों की बुकलेट में मिस प्रिंटिंग मिली। इस पर उन्होंने कहा कि देखभाल कर पहले जांच कर लेनी चाहिए थी। इसके बाद बुकलेट पेश करनी चाहिए थी। एसडीएम कोर्ट में लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें