फोटो-12 शहर कोतवाली में सांसद पप्पू यादव व विपक्षी नेताओं के खिलाफ तहरीर देते बजरंग दल के नेता।
फर्रुखाबाद। बजरंग दल के नगर संयोजक साहिल मिश्रा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल शहर कोतवाली पहुंचा। उन्होंने संसद में सांसद पप्पू यादव की ओर से संत का वेष बनाकर संतों को चोर बताने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि संत समाज को अपमानित किया गया है। इससे सनातन समाज आहत है।
शहर कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि सांसद पप्पू यादव समेत विपक्ष के अन्य नेताओं पर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष को मात्र सनातन धर्म, राम और हिंदू समाज से नफरत है। इन्होंने कभी मजार, चर्च या अन्य धार्मिक स्थल पर घोटाले की घटना को नहीं उठाया।
उनके साथ बजरंग दल के सह संयोजक योगेन्द्र प्रताप सिंह व रोहन मिश्र, विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री विनोद राजपूत, मुकेश गुप्ता, चंदन मिश्र, सिद्धांत सिंह, अमन राजपूत, आलोक यादव, संगम भारद्वाज, अंश भारद्वाज, आर्यन वर्मा, नयन जैन, अनिल राजपूत, प्रशांत चंदेल आदि मौजूद रहे।