फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सराफ ने सोने के बदले थमाई नकली चेन, महिला का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गिरवी रखी सोने की चेन छुड़ाने पहुंची महिला को सराफ ने नकली चेन थमा दी गई। शक होने पर पति ने चेन की जांच कराई। नकली होने पर महिला ने दुकान पर जमकर हंगामा किया। पुलिस सराफ को थाने ले गई, हड़काने के बाद दूसरी चेन देकर समझौता कर लिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नया गनीपुर निवासी कैलाश शाक्य की पत्नी अंजू देवी ने कुछ महीने पहले कस्बे के एक सराफ के पास 35 हजार रुपये में सोने की चेन गिरवी रखी थी। शनिवार की दोपहर महिला दुकान पर चेन छुड़ाने पहुंची। उसने ब्याज सहित रुपये का भुगतान कर दिया। दुकानदार ने कुछ देर में आने की बात कही। दोपहर बाद महिला चेन लेने पहुंची। दुकानदार ने जब चेन दी, तो महिला ने उसे बदली हुई चेन बताया। काफी हीलाहवाली के बाद भी दुकानदार ने उसे वही चेन देकर चलता कर दिया। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने चेन की दूसरे सराफ के यहां जांच कराई, तो वह नकली बताई गई। इस पर महिला गुस्सा गई। उसने सराफ के यहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार ने बताया कि सराफ ने महिला की चेन बदल दी है। महिला ने लिखित समझौता कर लिया है। (संवाद)ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें