फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों का हंगामा

Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। अवकाश के दिन रविवार को नगर पंचायत कार्यालय खोलकर काम करने पर सभासदों ने कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने काम अभिलेखों में हेराफेरी करने के आरोप लगाए।
छुट्टी के दिन नगर पंचायत कार्यालय खुला होने की जानकारी पर सभासद वंदना सिंह, अशोक कुमार, रोशनी, सभासद पति प्रभाकर व संदीप आदि ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। सभासदों ने आरोप लगाया रिकार्ड में हेराफेरी हो रही है। अधिशाषी अधिकारी को सभासदों ने फोन किया तो काल रिसीव नहीं हुई। सभासदों के विरोध करने पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने कार्यालय बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार ने कहा कि डेढ़ साल से पानी बिल, पेंशन, गोशाला आदि के अभिलेखों का काम लंबित था। उसे पूरा करने के लिए कर्मचारियों को ओवरटाइम के निर्देश दिए गए थे। कर्मचारियों को परेशान करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें