फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शहर में अवैध विद्युतीकरण की जांच करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर व निकटवर्ती गांवों में अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग में बिना अनुमति बिजली के खंभे लगा दिए गए हैं। अवैध रूप से किए गए विद्युतीकरण की अब विभाग कमेटी से जांच कराएगा।
विज्ञापन


शहर व आसपास करीब 100 से अधिक अवैध कालोनियों का निर्माण हो चुका है। अभी भी अवैध प्लाटिंग का खेल जमकर चल रहा है। प्रापर्टी डीलर लोगों को लुभाने के लिए प्लाटों में खंभे लगाकर खड़े कर दिए हैं। इसकी बिजली विभाग से भी अनुमति नहीं ली गई। इससे प्लाट लेकर मकान बनाने वालों को बिजली कनेक्शन के लिए भटकना पड़ता है। फिर बिना विद्युतीकरण 40 मीटर दूरी का मानक तोड़कर विभागीय कर्मचारी ही 300 मीटर दूरी तक के कनेक्शन दे देते हैं। इसका नतीजा यह होता है, केबिलों को मकड़जाल बिना खंभों के ही झूलता नजर आता है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि लंबी दूरी के कनेक्शन और बिना अनुमति प्लाटिंग एरिया में लगाए गए खंभों की जांच के लिए उन्होंने कमेटी गठित की है। इसमें अधिशासी अभियंता परीक्षण व सहायक अभियंता को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। जांच आख्या मिलने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें