फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने दिखाए तेवर, सूर्यदेव भी नहीं आए नजर

विज्ञापन
घना कोहरा होने से दोपहर तक इटावा-बरेली हाईवे पर चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ठंड ने दिखाए तेवर, दिनभर नहीं निकला सूरज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कायमगंज। ठंड ने शुक्रवार को अपने तेवर दिखाए तो सूर्यदेव भी पूरे दिन नजर नहीं आए। रात से शुरू हुआ घना कोहरा दोपहर तक छाया रहा। दिन भर बर्फीली हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लिए रहे। सुबह बाजार भी देर से खुले। शाम को दुकानों के शटर जल्द ही गिर गए। हालांकि अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बुधवार और गुरुवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, मगर शुक्रवार सुबह लोग जागे तो घर के आंगन व सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर देख कंपकंपी छूट गई। दिन में कुछ देर सूर्य दिखने की उम्मीद भी धरी रह गई। पूरे दिन सूरज नहीं मिकला। दिन भर शीतलहर चलने से हर कोई ठिठुरता नजर आया। शहर से लेकर गांव तक ठंड का असर दिखा। कोई लकड़ी तो कोई कूड़ा जलाकर राहत पाने की कोशिश करते दिखा।
विज्ञापन

इसके बाद भी ठिठुरन से निजात नहीं मिल रही थी। बच्चे और बुजुर्गों को परिजन घरों से निकलने से रोकते रहेे। उधर, बरेली-इटावा राजमार्ग पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। शहर के बाजार में दुकानदार हीटर, अंगीठी के पास दिन भर बैठे रहे। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
कोहरे से तंबाकू किसानों के चेहरे खिले
कायमगंज। कोहरे के साथ ठंड बढ़ने से किसान खुश हैं। गांव नरैनामऊ के किसान मनोज व लालबाग के हम्माद ने बताया कि कोहरा और कम तापमान तंबाकू के लिए संजीवनी है। ऐसे मौसम में तंबाकू के साथ गेहूं की फसल को फायदा है। नवंबर व दिसंबर में ठंड कम होने से किसान चिंतित थे। अब फसलों में सिंचाई होने के बाद नई जान पड़ जाएगी।
कोयले का भाव 45 रुपये किलो पहुंचा
ठिठुरन बढ़ते ही कोयला कारोबारियों की लाटरी निकल आई है। सामान्य दिनों में 10 रुपये किलो बिकने वाला कोयला शुक्रवार को 45 रुपये किलो तक बिका। दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ रही। कई दुकानों पर शाम के वक्त कोयले के छोटे टुकड़े तक 25 रुपये किलो में बिक गए।
स्कूल-कालेज में सन्नाटा
कमालगंज। शुक्रवार को कई दिन बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। जगह-जगह व्यक्तिगत अलाव की व्यवस्था हुई। स्कूल-कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही। जो छात्र पहुंचे वे भी पत्तियां आदि जलाकर ताप रहे थे। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

घर से निकले तमाम छात्र कोहरा देख लौट गए। आरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह ने बताया कि सभी कक्षाओं में छात्र उपस्थिति बहुत कम रही। मुख्य मार्ग के साथ ही रेलवे रोड पर भी कई स्थानों पर दुकानदारों ने अलाव जलाए। लोग दुकानें छोड़ अलाव के पास बैठे रहे। बाजार में ग्राहक भी कम पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें