फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ सहित आठ अधिकारी नि:शुल्क पढ़ाकर तैयार करेंगे अधिकारी

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित एमआईसी में अभ्यर्थियों को जानकारी देते डीएम संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत एमआईसी फतेहगढ़ में गुरुवार को निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ हो गया। पहले दिन सीडीओ समेत तीन अफसरों ने क्लासें लीं। यहां यूपीएससी और यूपीपीएससी की परीक्षाओं के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा। आठ अफसरों को पढ़ाने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

जनपद के आईएएस व पीसीएस अधिकारी निशुल्क कोचिंग पढ़ाकर जिले के युवाओं को अधिकारी बनाने के लिए तैयार करेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने फतेहगढ़ के म्यूनिसिपल इंटर कालेज (एमआईसी) में गुरुवार को निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया। कुल आठ अधिकारी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे।
सीडीओ एम. अरून्मोली, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला, एसडीएम (प्रोबेशन) ऋषभ वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह, बीडीओ राजेपुर गगनदीप सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रेनू को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले दिन डीएम ने छात्रों से परिचय किया। इसके साथ ही लगन से पढ़ाई कर लक्ष्य हासिल करने के लिए हौसला बढ़ाया। सीडीओ एम. अरून्मोली, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रेनू व डीपीओ अनिल चंद्र ने क्लास लीं।
विज्ञापन

कोचिंग के लिए डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी व कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ के प्राचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के व्यस्त होने पर अन्य विषय विशेषज्ञों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन कोचिंग में अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि जनपद में 117 अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं। इन्हें नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। इन्हें पढ़ाने लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें