फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच को क्रिकेट टीम बनाने के लिए नहीं मिले खिलाड़ी

विज्ञापन
cricket shimla
विज्ञापन
स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए स्टेडियम में ट्रायल चल रहा है। इसके लिए कानपुर से आए कोच को क्रिकेट टीम बनाने भर के लिए खिलाड़ी नहीं मिले। फिजिकल टेस्ट लेकर चार खिलाड़ियों को मंडल स्तर के ट्रायल के लिए भेज दिया। इससे पहले हॉकी के ट्रायल के लिए भी चार खिलाड़ी ही स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन


 जनवरी में स्टेडियम में सभी खेलों के कैंप खत्म हो गए थे। इसी के चलते सभी कोच अपने-अपने घर चले गए। चार दिन से फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त स्टेडियम में स्पोर्ट्स हॉस्टल के दाखिले के लिए जिलास्तरीय ट्रायल चल रहे हैं। पहले दिन हॉकी, जिम्नास्टिक, तैराकी और कुश्ती समेत चार खेलों के ट्रायल लिए गए। इसमें हॉकी के चार खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। इसके बाद दो दिनों में किसी अन्य खेल के लिए कोई खिलाड़ी नहीं आया। क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में ज्यादा खिलाड़ियों के आने की उम्मीद थी। इसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर पटेल ने कानपुर से क्रिकेट कोच विवेक सोनकर को भी बुला लिया। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। महज आठ खिलाड़ी ही ट्रायल के लिए आए। इसमें से भी चार खिलाड़ी फिजिकल में ही बाहर हो गए।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कर्मवीर पटेल ने बताया कि ट्रायल के लिए कोच को बुलाया गया था। लेकिन बच्चे नहीं आए। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं होने से इस तरह की समस्याएं आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें