फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 वर्ष बाद मिली 72 कैदियों को रिहाई

विज्ञापन
jail
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार में अच्छे चाल-चलन व व्यवहार के साथ 16 वर्ष की कैद काट चुके 72 कैदियों को शासन के निर्देश पर शनिवार को रिहाई मिल गई। इसमें जिले के भी तीन कैदी शामिल हैं। जबकि सर्वाधिक 10 कैदी जनपद उन्नाव के हैं। दिव्यांग कैदी फहीम को एंबुलेंस से हरदोई भेजा गया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित केंद्रीय कारागार से जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहवलपुर निवासी अमरपाल, पहाड़पुर निवासी लटूरी सिंह, शमसाबाद के गांव मुरैठी निवासी देवेंद्र उर्फ छोटे यादव को रिहा कर दिया गया। इसके अलावा जनपद हरदोई के रामस्वरूप, शिवराज, फईम, रामसनेही, प्रभूदयाल, रामलाल, ईश्वरदीन, जालौन के अमरनाथ, दीनदयाल उर्फ पप्पू, बुद्धूसिंह, मकबूल, कन्नौज के महेश उर्फ मुनीश, सतीश, अयूब, एटा के कल्याण सिंह, रक्षपाल, पप्पू, औरैया के मानसिंह, इटावा के आनंद स्वरूप, कानपुर नगर के अजय कुमार, अजय दुबे, वसीम अख्तर, राजू, पप्पू उर्फ राजू, संजय उर्फ छोटे, कैलाश, मुन्नालाल दुबे, अशोक भदौरिया, लखनलाल, कानपुर देहात के कमरुल जमा, जगन्नाथ, रामशंकर, मैनपुरी के सरमन सिंह, सूरज सिंह, उन्नाव के बजरंगी, लल्ला उर्फ लल्लन, सोनेलाल, सोनेलाल पासी, सरवन उर्फ काका, श्यामशरण सिंह, रामस्वरूप उर्फ राम, फतेहपुर के धनीराम उर्फ रमेश, प्रतापगढ़ के सुरेश की रिहाई की गई।

वहीं पंजाब प्रांत के जनपद लुधियाना निवासी अमर जीत उर्फ जोगा को शासन से रिहाई का तोहफा मिला है। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएमएच रिजवी आदि अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें