फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के हंगमा करने पर सीओ ने फोर्स के साथ खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा करने पर सीओ ने भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा कर रही भीड़ को सीओ मोहम्मदाबाद ने फोर्स के साथ मिलकर दूर तक खदेड़ा। भागते समय कई ग्रामीण गिरकर घायल हो गए। इसके कारण केंद्र के बाहर अफरा तफरी मची रही।
मेजर शिवदयाल डिग्री कालेज मतगणना केंद्र के बाहर सोमवार की सुबह से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पुलिस ने बैरियर के आगे लोगों के वाहन नहीं निकलने दिए। ऐसे में लोग खेतों के रास्ते होते हुए केंद्र के पास पहुुंच कर एकत्र हो गए। पुलिस ने उनको हटाने का कई बार प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन

दोपहर में लगभग दो बजे सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम मौके पर पहुंचे और लोगों की भारी भीड़ देखकर कोतवाल राकेश कुमार से नाराजगी जाहिर की। सीओ ने खुद फोर्स लेकर भीड़ को खदेड़ा। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने इस दौरान पकड़ में आए लोगों को अकारण भीड़ लगाने पर लठियाया।
विज्ञापन

भागने में कई ग्रामीण खेतों में गिरकर घायल हो गए। सीओ ने चेतावनी दी कि अगर पकड़ में आ गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को जीतने के बाद सीधे बिना जुलूस के घर जाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें