फर्रुखाबाद। सीओ अमृतपुर के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनके कक्ष को सील कर दिया गया है। पुराने एसपी कार्यालय में उनकी पेशी व अकाउंट शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा के 30 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए।
गुरुवार को अमृतपुर सीओ राजवीर सिंह की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सीओ राजवीर के पास पुलिस लाइन व सीओ कार्यालय का भी चार्ज है। वह प्रतिदिन लाइन व कार्यालय की डाक पर हस्ताक्षर करते थे। ऐसे में उनके कोरोना पॉजिटिव होने से पुलिस कर्मी भी सकते में आ गए। शुक्रवार को सीओ के कक्ष को फिलहाल सील कर दिया गया। उनकी पेशी से पेशकार, पांच मुंशी, वरिष्ठ लिपिक शाखा के सभी कर्मचारियों के अलाव अकाउंट शाखा के कर्मचारियों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए। पुलिस लाइन में सीओ लाइन के मुंशी का भी सैंपल लिया गया।