फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस अवकाश पर, ओपीडी की व्यवस्था गड़बड़ाई

Sat, 17 Sep 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में डाक्टरों की कमी के चलते ओपीडी सेवा पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। यहां आने वाले मरीजों को देखने का जिम्मा सीएमएस ने संभाला था। सीएमएस के अवकाश पर चले जाने से मरीजों को शनिवार को बैरंग वापस लौटना पड़ा है।
विज्ञापन



डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में प्रतिदिन तीन सौ लेकर पांच सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में रोगियों को देखने के लिए डाक्टरों का बेहद टोटा है। यहां 29 डाक्टरों के स्थान पर मात्र नौ डाक्टर तैनात हैं।

इन नौ डाक्टरों में एक चिकित्सक न्यायालय में गवाही आदि के चक्कर में महीने भर लगा रहता है और दो डाक्टर इमरजेंसी ड्यूटी में लगाए गए हैं। नाइट ड्यूटी के लिए दो डाक्टर लगाए गए हैं। हड्डी रोग विभाग में एक डाक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। एक एनेस्थीसिया देने के लिए ड्यूटी पर लगाया जाता है।
विज्ञापन


एक डाक्टर नेत्र रोग तो एक डाक्टर शल्य कर्म के लिए लगाया जाता है। इस तरह से ओपीडी के लिए कोई डाक्टर शेष नहीं बचता। ओपीडी को बंद होता देख सीएमएस बीबी पुष्कर ने खुद मरीज देखना शुरू किया और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया।

शनिवार को डॉ. बीबी पुष्कर के अवकाश पर चले जाने से दूर-दराज से आए मरीजों को भटकना पड़ा। हालांकि ओपीडी की कमान डॉ.बीके दुबे और एसपी सिंह संभाले रहे लेकिन भारी संख्या में मरीज बिना दवा लिए लौट गए।
विज्ञापन


इस संबंध में डॉ. एसपी सिंह से बात की गई तो उन्हाेंने बताया कि डॉ. बीबी पुष्कर 15 दिन के अवकाश पर हैं। उनका कार्यभार डॉ. बीके दुबे को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें