फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंपो से गए सीएमओ, चालकों को नोटिस जारी

Tue, 16 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बेलगाम हैं। सीएमओ जब मीटिंग के लिए कलक्ट्रेट गए तो उन्हें सरकारी गाड़ी का कोई चालक ही नहीं मिला। इससे सीएमओ को अपने आवास पर टेंपो से जाना पड़ा।
विज्ञापन


महीने दूसरे शनिवार को अवकाश होने की वजह से सीएमओ कार्यालय में कोई चालक पहुंचा ही नहीं। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में शनिवार को शासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। इसमें शामिल होने के लिए जब सीएमओ निकले तो उन्हें कोई चालक ही नहीं मिला। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि विभाग का ही एक कर्मचारी उन्हें एनआईसी छोड़ आया था। कोई चालक न होने से सरकारी गाड़ी खड़ी रही।
उनके पास वाहन व चालक न होने से उन्हें टेंपो से अपने आवास तक जाना पड़ा। सीएमओ ने बताया लापरवाही के मामले में उन्होंने सरकारी चालक हरेंद्र सिंह, आउटसोर्स चालक सौरभ, अनुज व करन को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। दोबारा ऐसी गलती होने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें