फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ आफिस 24 घंटा व टीबी अस्पताल तीन दिन बंद

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय का बंद गेट। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सीएमओ आफिस 24 घंटे, टीबी अस्पताल तीन दिन के लिए बंद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चतुर्थश्रेणी महिला कर्मचारी के बुधवार को कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सीएमओ कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। वहीं पास में ही स्थित टीबी अस्पताल में 25 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया गया।
बुधवार को सीएमओ कार्यालय की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर कार्यालय बंद कर दिया गया। एसीएमओ डा.दलवीर सिंह ने बताया कि कार्यालय 24 घंटे बंद रहने के बाद 23 जुलाई को सुबह 11 बजे खुलेगा। कार्यालय का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पास में ही स्थित जिला क्षय रोग अस्पताल में 25 जुलाई तक अवकाश कर दिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.सुनील मल्होत्रा ने बताया कि महिला कर्मी के संपर्क में उनके कार्यालय के लोग भी आते हैं। 72 घंटे के बंदी के आदेश हैं। इससे उन्होंने 25 जुलाई तक कार्यालय बंद रहने का आदेश जारी कर दिया है। सभी कर्मचारियों के नमूने लिए जाएंगे।
बता दें कि सरकारी विभागों में कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर कार्यालय बंदी के मानक अलग-अलग चल रहे हैं। कलक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी के 14 जुलाई की शाम संक्रमित निकलने पर जिलाधिकारी ने 24 घंटे के लिए परिसर में स्थित सभी कार्यालय बंद करा दिए थे। लोहिया अस्पताल में भी 24 घंटे की ही बंदी का नियम है। उधर, कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी रोज संक्रमित के संपर्क में आने से भयभीत हैं।
विधायक को देखने पहुंची स्वास्थ्य टीम, जेएनवी रोड सील
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व उनकी नौ वर्षीय पौत्री तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित निकले थे। वे होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब 30 घंटे बाद मंगलवार रात हालचाल लेने पहुंची। जांच के बाद टीम ने मल्टी विटामिन, विटामिन सी आदि टेबलेट दीं। जिंक सल्फेट की टेबलेटविधायक ने बाजार से मंगवाईं। बुधवार सुबह भी स्वास्थ्य टीम पहुंची।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि संक्रमित होने पर भी कोई तकलीफ नहीं है। जैसे वह पहले थे, वैसे ही अब हैं। दूसरों के बचाव के लिए वह पूरी तरह आइसोलेशन में हैं। पौत्री भी ठीक है। बुधवार शाम को पुलिस ने जेएनवी रोड को दोनों ओर से बल्लियां लगाकर सील कर दिया। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि लूट व टप्पेबाजी के मामले में व्यस्त रहने से कंटेनमेंट जोन नहीं बन पाया था। शाम को रास्ता सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें