फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद की बहू निशानेबाज हिमानी को कल सम्मानित करेंगे सीएम योगी, पांच सालों से जीत रही गोल्ड मेडल

Sat, 23 Jan 2021 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
निशानेबाज हिमानी एवं सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निशानेबाजी में पांच वर्ष से गोल्ड मेडल हासिल कर रहीं फर्रुखाबाद की हिमानी को मुख्यमंत्री से भी सम्मान पाने का सौभाग्य मिला है। रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। निशानेबाजी जनपद अलीगढ़ में जन्मी हिमानी सिंह के बचपन का शौक है।
विज्ञापन


वह अब फर्रुखाबाद की बहू हैं। उनकी शादी राजेपुर विकास खंड के गांव कुम्हरौर निवासी निशानेबाज आनंद विक्रम के साथ हुई है। शादी के बाद भी पति के सहयोग से वे शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर आगे बढ़ रही हैं। पिछले पांच वर्षों से वे लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर रही हैं।

उन्होंने वर्ष 2015 में इंदौर, 2016, 2017 व 2018 में कादरपुर गुरुग्राम, जबकि 2019 में महू इंदौर में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। हिमानी अब तक 48 स्वर्ण पदक, 40 रजत व 14 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। पति आनंद विक्रम सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच व उत्तर प्रदेश राइफल संघ के कार्यकारिणी सदस्य हैं।
विज्ञापन


24 जनवरी को यूपी दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय चैंपियन 18 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें हिमानी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला निशानेबाज (लक्ष्मीबाई अवार्ड) देकर सम्मानित करेंगे। इससे परिजन काफी खुश हैं। शनिवार को हिमानी परिजनों के साथ लखनऊ पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें