पीडब्लूडी और नगर पालिका के कराए गए कामों की पोल शनिवार को हुई बरसात ने
खोल दी। बरसात होने से मोहल्लों नाला चोक होने से मोहल्लों में जलभराव हो
गया। सड़के तलैया बनने से कई जगह गड्ढे हो गए है। इस कारण लोगों को निकला
मुश्किल हो गया है। शनिवार रात से शुरू हुई बरसात सुबह तक होने से लोगों को
गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद गर्मी का हाल जस का तस
हो गया।
करीब एक पखवारे से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल
था। बरसात न होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। शनिवार को
दोपहर बाद एकाएक कुछ देर बरसात हुई। बरसात बंद हो गई। फिर देर रात शुरू
हुई बरसात रविवार की सुबह तक होती रही। इस बरसात ने पालिका और पीडब्लूडी के
कामों की पोल खुल गई। हर तरफ जलभराव दिखाई दिया।
मुख्यमार्ग त्रिपोलिया
चौक से लेकर घुमना बाजार, रेलवे रोड, ठंडी सड़क और पल्ला सब्जी मंडी
मुख्यमार्ग में जलभराव हो गया। इसके अलावा तलैया फजल इमाम, पलरिया, गंगानगर
कालोनी, भीकमपुरा, गंगा नगर कालोनी नाला किनारे, छावनी, बढ़पुर, छेदा चूरन
सिंह गली, मदारवाड़ी, दिल्ली ख्याली कूंचा, नाला मछरट्टा, अंगूरीबाग, नाला
स्मित सुमाल, आवास विकास और
लकूला मार्ग आदि में भी जलभराव हो गया। सबसे
बुरा हाल निचले मोहल्ले अस्तबल तराई, घोड़ा नखास, हांता मिंडू खां, गुदड़ी
और खटकपुरा आदि का रहा। गंगा नगर में नाला उफना गया। इन मोहल्लों में
जलभराव हो गया। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद पानी निकलने से इन मोहल्लों में
कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तलैया फजल
इमाम से गंगानगर कालोनी से होता हुआ छावनी जाने वाला नाला और
आवास विकास से मसेनी चौराहा तक जाने वाले नाले चोक हो गए। रेट गंज में पानी
लोगों के घरों में घुस गया। नाले चोक होने से कई मोहल्लों में जलभराव हुआ।
जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बरसात से लोगों ने
गर्मी से राहत की सांस ली। लेकिन बरसात के चलते शहरवासियों को काफी
दिक्कतों का सामना करना पड़ा।