ईंट निर्माता समिति के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सरकार ने अगर पर्यावरण
क्लीयरेंस बाध्यता समाप्त न की तो अगले सत्र से ईंट-भट्ठों पर काम बंद कर
दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पर्यावरण क्लीयरेंस बाध्यता
समाप्त की जाए।
बुधवार को ठंडी सड़क स्थित केएम हाउस में ईंट निर्माता
समिति के प्रदेश महामंत्री जिले के भट्ठा मालिकों के साथ बैठक की।
उन्होंने
कहा कि सरकार ने पर्यावरण विभाग से इनवायरनमेंट क्लीयरेंस लेने की बाध्यता
जो भट्ठा मालिकों के लिए रखी है। इससे भट्ठा मालिकों को दिक्कतों का सामना
करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था को हटाया जाए। अगर
सरकार ऐसा नहीं करती है तो अगले सत्र से भट्ठा मालिक मजबूरी में ईंट भट्ठा
पर काम करवाना बंद करवा देंगे। इससे
राजस्व के नुकसान के साथ ही कई मजदूरों
की रोजीरोटी भी छिन जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का
समाधान किया जाए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी नागपाल, जिलाध्यक्ष
सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री किशनदत्त द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र
कटियार, नारायण अग्रवाल और भाष्करदत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।