वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा इटावा के डिप्टी कमिश्नर ने शहर
के लाल सराय स्थित स्कूली बस्ते, बैग व अन्य सामान बनने वाले कारखाना और
दुकान पर छापा मारा। छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। यह कारखाना व दुकान
व्यापार कर विभाग में बिना पंजीयन कराए चलाया जा रहा था। डिप्टी कमिश्नर की
टीम ने दुकान के स्टाक की जांच कर रिपोर्ट तैयार की।
शहर के लाल सराय
पानी की टंकी के पास राकेश कुमार, ब्रह्मानंद कटियार समेत चार लोगों की तीन
चार दुकानें है। इनका स्कूल बैग, रुमाल व अन्य सामान के निर्माण को
कारखाना भी संचालित है। यह व्यापार कर विभाग में बिना पंजीयन कराए चल रहा
था। इसकी शिकायत मिलने पर बुधवार को व्यापार कर विभाग के विशेष अनुसंधान
शाखा इटावा के डिप्टी कमिश्नर
रमेश सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। व्यापारी
से टिन नंबर दिखाने को कहा। व्यापारी टिन नंबर नहीं दिखा पाया। इस पर
कमिश्नर ने दुकान और कारखाने में रखे सामान की गिनती कर आकलन तैयार किया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कारखाना
और दुकानें बिना टिन नंबर प्राप्त किए
चल रही थीं। व्यापारी टैक्स चोरी कर रहे थे। इन व्यापारियों की दुकानों व
कारखाने में कितना सामान है, इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसी के आधार
पर जुर्माना किया जाएगा और टिन नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस
दिया जाएगा।