फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कूड़े के ढेर तो कहीं गंदा पानी, सफाई के नाम पर खानापूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में साफ-सफाई के दावों के बावजूद राजेपुर ब्लॉक के कई गांवों में स्थिति खराब है। जगह-जगह गंदगी और जलभराव से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विकास खंड राजेपुर के गांव मनपुरा में प्राथमिक विद्यालय के पास बड़ी घास और कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव गुजरपुर पमारान में प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर गंदा पानी भरा है। इससे बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। जमापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर भी कूड़े के ढेर और गेट के पास जलभराव है। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी केवल खानापूरी कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों को छोड़कर अन्य किसी गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
एडीओ पंचायत अजीत पाठक ने बताया कि गांवों में सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव भी हो रहा है। उन्होंने साफ-सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव की तस्वीरें मंगाई हैं। पाठक ने कहा कि जिन गांवों में सफाई कर्मचारी नहीं जा रहे हैं, उनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समस्या का निस्तारण जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें