फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार्रवाई का दावा सिर्फ दिखावा...सेटिंग से दौड़ रहे कबाड़ हो चुके टेंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस व यातायात विभाग की शह पर बिना नंबर प्लेट लगे 100 से अधिक टेंपो फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ के बीच सवारियां लेकर दौड़ रहे हैं। पानी भरे कैंपर, किराना समेत अन्य तरह का सामान कंडम टेंपो से ढोया जा रहा है। हर चौराहे, तिराहे पर मुस्तैद जिम्मेदारों की इन वाहनों पर कभी नजर नहीं पड़ती। इससे यात्रियों के जीवन को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन, देवरामपुर क्रॉसिंग, आईटीआई चौराहा, लालगेट फव्वारा, बस अड्डा, आवास विकास तिराहा, भोलेपुर, फतेहगढ़ चौराहा होकर फतेहगढ़ कचहरी तक हर रोज 100 से अधिक टेंपो (नंदी) सवारियों को दिनभर ढोते हैं। कबाड़ की हालत में पहुंच चुके अधिकांश टेंपो पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। पांच और सात यात्रियों के बजाय इन वाहनों में आठ-दस सवारियां भरी जाती हैं। शहर के हर चौराहे-तिराहे पर संबंधित थाने की पुलिस और यातायात विभाग के सिपाही मुस्तैद रहते हैं। मगर बिना नंबर के कंडम टेंपो का चालान करने की जरूरत नहीं समझते। इसके पीछे सेटिंग होना मुख्य वजह माना जा रहा है।
मुख्य मार्ग ही नहीं शहर के अंदर पानी भरे कैंपर, थोक दुकानों से फुटकर दुकानों तक किराना सामान पहुंचाने में भी कंडम टेंपो का प्रयोग होता है। चौराहों, तिराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए पानी की सेवा निशुल्क है। लिहाजा इन्हें नो-एंट्री जोन में घुसने पर भी छूट है।
विज्ञापन


ग्रामीण मार्गों पर भी होता संचालन
रोडवेज बस अड्डा से नगला नान होकर शमसाबाद, टाउन हाल पुरानी चुंगी से चिलसरा होकर शमसाबाद, जसमई होकर सिरोली, लालगेट से अर्जुनपुर, राजेपुर, नवाबगंज समेत अन्य कई मार्गों पर भी कंडम हालत के टेंपो दौड़ रहे हैं।
-जहां भी बिना नंबर के टेंपो मिलते हैं, उन्हें सीज करते हैं। यदि अभी भी चल रहे हैं तो सभी चौराहों, तिराहों पर तैनात अधीनस्थों को बिना नंबर टेंपो को सीज करने के लिए निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन

-सत्येंद्र सिंह, यातायात उपनिरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें