फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत कोष में दान करने को स्नेहा ने फोड़ दी गोलक

विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने को गोलक तोड़कर रुपये निकालती स्नेहा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिश्तेदारों से मिलने वाले रुपये खर्च न करके स्नेहा गुल्लक में जमा करती थी। इन रुपयों को उसने मुख्यमंत्री कोष में दान कर दिया।
विज्ञापन

शहर के जटवारा जदीद मोहल्ले के स्व. प्रदीप वर्मा की कक्षा पांच में पढ़ रही पुत्री स्नेहा वर्मा लोगों से मिलने वाले रुपये गुल्लक में जमा करती थी। मां राखी वर्मा की प्रेरणा से बेटी ने मानवता भरा कदम उठाया। दो-तीन दिन से स्नेहा अपनी गुल्लक के रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन

स्नेहा ने सोमवार सुबह अपनी गुल्लक फोड़ी और उसमें निकले 747 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए मां को दे दिए, ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सकेे। मां राखी ने बताया कि वह मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में यह रुपये जमा करने जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें