अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पांचालघाट स्थित कुष्ठ आश्रम में लंच पैकेट देते शंकरसिंह। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से निपटने को हुए लॉकडाउन के बाद मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने वालों के सामने दिक्कतें आ गई हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवियों से सहयोग की अपील की। इसके बाद सामाजिक संस्थाओं के लोग सामने आए और वह जरूरतमंदों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। बुधवार को पांचालघाट कुष्ठ आश्रम में लोगों को भोजन कराया। सभी ने दिल से दुआएं दीं।
प्रदीप गंगवार फाउंडेशन के शंकर सिंह, राजवीर सिंह, पीयूष गंगवार, मुकुल अग्रवाल, पुलकित शर्मा, रजत अग्रवाल, शक्ति राठौर, अमित राठौर पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां निवास करने वाले परिवारों के करीब 150 लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए। इसके बाद टीम आसपास की बस्तियों में गई, वहां भी 100 जरूरतमंदों को भोजन दिया। असहाय गरीब सेवा संस्थान के अध्यक्ष विमलेश मिश्रा की देखरेख में सदस्य मोनू तिवारी, संतोष और दीपक शर्मा ने हैवतपुर गढ़िया स्थित 55 जरूरतमंदों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य नमृता कटियार के पति अमित कटियार रिंकू बाबू, मुरारीलाल कटियार के साथ नरायनपुर गढ़िया, बीबीपुर, सियांपुर व फतेहउल्लापुर में मजदूरों व पल्लेदारों को राशन सामग्री बांटी। नरायनपुर गढ़िया में प्रधान हर्षित कटियार ने लोगों को खाद्य सामग्री दी। कसबे के प्रतापनगर मोहल्ले में पूर्व सभासद राधेश्याम ने आटा, दाल, तेल आदि सामग्री बांटी। सभासद सुमित औदीच्य ने भी खाद्य सामग्री वितरित की।