फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी दो वर्ष तक 20 फीसद वेतन सीएम राहत में देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईएएस प्रोन्नत मंच के अध्यक्ष जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने अपना 20 प्रतिशत वेतन दो वर्ष तक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कारोना वायरस की देश पर आई आपदा में सहयोग के लिए आईएएस प्रोन्नत मंच के अध्यक्ष जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह आगे कदम बढ़ाया। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके साथ मंच के संयोजक /महासचिव उमेश प्रताप सिंह ने अगले 2 वर्षों तक मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने वेतन का 20 प्रतिशत सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने साथी अधिकारियों से भी अपील की कि वह स्वेच्छा से अपने वेतन कटौती के संबंध में विचार कर मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें