फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में फाल्ट से 200 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। भूमिगत केबल में फाल्ट होने से हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे क्षेत्र के करीब दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारी केबल की मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन

हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब दो सौ गांवों का बिजली दी जाती है। सुबह पांच बजे उपकेंद्र की 33केवी की भूमिगत केबल में फाल्ट हो गया। इससे सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों के जानकारी देने पर जेई ने पहुंच कर फाल्ट को तलाश कराया। इसके बाद केबल निकालकर मरम्मत का काम शुरू किया गया। दोपहर बाद तक कर्मचारी केबल की मरम्मत में जुटे रहे। केबल ठीक न हो पाने से लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। जेई अजय कुमार ने बताया कि केबल की मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही उसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें