कांशीराम कालोनी में बिजली व पानी की समस्या से परेशान होकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हैवतपुर गढ़िया स्थित कालोनी के वाशिंदों के लिए जिंदगी किसी नरक से कम नहीं है। एक तरफ जलभराव से निजात नहीं मिल पा रही है और अब हर दो-चार दिन में रात के वक्त 15 घंटे तक की बिजली कटौती कर दी जाती है।
रविवार शाम चार बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति सोमवार दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। बिजली न आने से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इससे परेशान लोग सड़क पर उतरे और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर अब बिजली ठप की गई, तो बड़ा आंदोलन होगा। बिजली के अभाव में ट्यूबवेल भी नहीं चल पाता है, जिससे सिंचाई में भी परेशानी होती है।